अन्वेषण अपूर्ण
ओर यह निश्चित कि
सूक्ष्म दृष्टि असंभव
आकांक्षी व्यक्तित्व
अबोध हर संसारी
स्थूल का क्षण चाहत उसकी
पाता सहज सारवान
महसूस करता उसी मे
अनुभूति का गहरापन
देहिक संबंधो की बढती
अपूरणीय तृष्णा
संवितरण करता जाता
अपने निर्मित संकुल
प्रिय का आत्मीय नेह बन
आभासित
संभागीय अपनत्व देता
पर अधूरा रह जाता
निश्छल प्राणों का भीतरी गूँजन
रागात्मक अनुभूति पाये बिना
कही गहरे मे अदृश्य रहा
अपनत्व मे घूला स्वार्थ का रंग
गहनतम अंतरंग नेह
स्थूल रस का पारखी
डूबता उतरता
वासना के अंधे कुएँ
ओर देता पहचान नीजत्व की
जहां अनंत
आकांक्षाओ का रेला
बहता गंदे नद की तरह
धार देता घीसता जाता
व्यक्ति चेतना की जमीन
ओर ससीम जीवन
सरकता जाता
अधूरी अतृप्त
सूक्ष्म अनुभूतिओं से तप्त
अचेतन की
गहन अंधकारमय कंदरा मे
विलय होने
अभागे पन की कसक लिए
क्या हो वासना की आँधी से
मन की चेतना के दीये
हमारे स्थूल मोह
बुझते रहेंगे निरंतर ।
छगन लाल गर्ग ।
ओर यह निश्चित कि
सूक्ष्म दृष्टि असंभव
आकांक्षी व्यक्तित्व
अबोध हर संसारी
स्थूल का क्षण चाहत उसकी
पाता सहज सारवान
महसूस करता उसी मे
अनुभूति का गहरापन
देहिक संबंधो की बढती
अपूरणीय तृष्णा
संवितरण करता जाता
अपने निर्मित संकुल
प्रिय का आत्मीय नेह बन
आभासित
संभागीय अपनत्व देता
पर अधूरा रह जाता
निश्छल प्राणों का भीतरी गूँजन
रागात्मक अनुभूति पाये बिना
कही गहरे मे अदृश्य रहा
अपनत्व मे घूला स्वार्थ का रंग
गहनतम अंतरंग नेह
स्थूल रस का पारखी
डूबता उतरता
वासना के अंधे कुएँ
ओर देता पहचान नीजत्व की
जहां अनंत
आकांक्षाओ का रेला
बहता गंदे नद की तरह
धार देता घीसता जाता
व्यक्ति चेतना की जमीन
ओर ससीम जीवन
सरकता जाता
अधूरी अतृप्त
सूक्ष्म अनुभूतिओं से तप्त
अचेतन की
गहन अंधकारमय कंदरा मे
विलय होने
अभागे पन की कसक लिए
क्या हो वासना की आँधी से
मन की चेतना के दीये
हमारे स्थूल मोह
बुझते रहेंगे निरंतर ।
छगन लाल गर्ग ।