फिर लाया हूँ
इस बार धोखा नहीं होगा
विश्वास दिलाता हूँ
ताने बाने ताजा ताजा हैं
कहीं पहले उपयोग नहीं हुए
विशुद्ध घरेलू हैं
खुद की खेती से
उपजा हैं
रंग मत ढूँढो
बेढंगा नहीं हैं
भीतर अच्छा लगेगा
बाहर अभी प्रचलित नहीं हैं
कैसे हो
खरीददार कम हैं
कुछ ग्राहक चाहते खरीदना
पर अडचने हैं
रस्मो रिवाज जीते हैं
टाग अडाते हैं
पैमाने ढूँढ बताते हैं
घबराये नहीं
हैं कुछ बचे लोग
भीतर जीते हैं
भाव भीगे अपनाते हैं
सीधे साधे जीते हैं
असली ग्राहकी उन्ही से हैं
लेते है बेमोल
तनिक नहीं झिझकते
न तो वे न ही मैं
फिर बहती भाव नदी
हमारी
गंगा सी पावन
दुसरो की हेयता नजरें
चुभती पर
वेदना की जगह
नेह राग तीव्र होकर
मिटाता हैं जन्मो की खटास
नव नेह भरा गागर
रस देगा
विश्वास करो
बेमोल हैं
फिर लाया हूँ
खरीद लो ।
छगनलाल गर्ग
इस बार धोखा नहीं होगा
विश्वास दिलाता हूँ
ताने बाने ताजा ताजा हैं
कहीं पहले उपयोग नहीं हुए
विशुद्ध घरेलू हैं
खुद की खेती से
उपजा हैं
रंग मत ढूँढो
बेढंगा नहीं हैं
भीतर अच्छा लगेगा
बाहर अभी प्रचलित नहीं हैं
कैसे हो
खरीददार कम हैं
कुछ ग्राहक चाहते खरीदना
पर अडचने हैं
रस्मो रिवाज जीते हैं
टाग अडाते हैं
पैमाने ढूँढ बताते हैं
घबराये नहीं
हैं कुछ बचे लोग
भीतर जीते हैं
भाव भीगे अपनाते हैं
सीधे साधे जीते हैं
असली ग्राहकी उन्ही से हैं
लेते है बेमोल
तनिक नहीं झिझकते
न तो वे न ही मैं
फिर बहती भाव नदी
हमारी
गंगा सी पावन
दुसरो की हेयता नजरें
चुभती पर
वेदना की जगह
नेह राग तीव्र होकर
मिटाता हैं जन्मो की खटास
नव नेह भरा गागर
रस देगा
विश्वास करो
बेमोल हैं
फिर लाया हूँ
खरीद लो ।
छगनलाल गर्ग