तुम आ जाओ प्रिये
ख्याल बनकर
सिरहन मन तरंग बनकर
रस स्वाद मीठास बनकर
हृदय अनजान संगीत बनकर
रोम रोम स्पंदन होकर
अनंत भनक भ्रम बनकर
चेतनता की रश्मि बनकर
जीवन मेरा अमर बना दो
तुम आ जाओ प्रिये
देखो ना छायी धूप गहरी
छाया चाहती तनिक विश्रांति
किरणे जगह जगह दाग देती
स्वप्निल आस अंगार चुभती
घने ताप धरा आगे उगलती
नही उम्मीद भस्म मैं ना हूँगा
यादो के छाये तेरे घेरे
चाह कर भी जल ना सकूँगा
राख भी ना बन सकूँगा
अधजला धुँआ बनी दुषित करो मत
गुनाह स्नेह का क्षमा करो
तुम आगे जाओ प्रिये
जीवन गया रोता रूलाते
बार बार की रट लगाते
केवल प्रीत का राग पुकारे
आ गया जीवन का संध्या किनारा
जीवन की अंतिम घडियों में
तुमसे कुछ प्राण राग कहना चाहे
केवल सुनने निमित्त प्रियतम
तुम आ जाओ प्रिये
मेरी पुकार अमरत्व पा जायें ।
छगन लाल गर्ग ।
ख्याल बनकर
सिरहन मन तरंग बनकर
रस स्वाद मीठास बनकर
हृदय अनजान संगीत बनकर
रोम रोम स्पंदन होकर
अनंत भनक भ्रम बनकर
चेतनता की रश्मि बनकर
जीवन मेरा अमर बना दो
तुम आ जाओ प्रिये
देखो ना छायी धूप गहरी
छाया चाहती तनिक विश्रांति
किरणे जगह जगह दाग देती
स्वप्निल आस अंगार चुभती
घने ताप धरा आगे उगलती
नही उम्मीद भस्म मैं ना हूँगा
यादो के छाये तेरे घेरे
चाह कर भी जल ना सकूँगा
राख भी ना बन सकूँगा
अधजला धुँआ बनी दुषित करो मत
गुनाह स्नेह का क्षमा करो
तुम आगे जाओ प्रिये
जीवन गया रोता रूलाते
बार बार की रट लगाते
केवल प्रीत का राग पुकारे
आ गया जीवन का संध्या किनारा
जीवन की अंतिम घडियों में
तुमसे कुछ प्राण राग कहना चाहे
केवल सुनने निमित्त प्रियतम
तुम आ जाओ प्रिये
मेरी पुकार अमरत्व पा जायें ।
छगन लाल गर्ग ।