अनुग्रहीत हूँ मैं
प्रकृति तुम्हारा बहुत पाया
संभाला नही
सब कुछ सिखता रहा तेरी कोख
चलना रूकना उठना गिरना
हर करवट तेरे दो रूप
सघन भी विरल भी
प्रखर भी कोमल भी
ओर मे आशक्त रहा तेरे हर रूप
नही बांध सका क्षण बोध
देना चाहा हर चेष्टा हर झलक मे
मीचे रहा आँखे आत्मा की
ओर भौतिक आँखें नही आई काम
नही होता परख इनसे विराट
ओर शुद्र पर अटकी रही
भ्रमित माया ठगती रही अपने मोह पाश
हर बार तेरा स्थूल रूप
करता रहा आशक्त राग रंजित रस बना
ओर मैं झाड चुका निस्सार जाल
प्रकृति तेरा घना सबल यह रूप
नही पचा पाया तेरा दिया
अथाह शांत शून्य समाधिस्थ रूप
बस इतना समझा बडी देर बाद
सबकुछ बरसाया तूने इस धरा पर
सत असत दोनो प्रेम पूर्ण
हम अटके रहे केवल असत रस लोभ
स्थूल देह स्थूल असत शरीर मंथन रस
अब नही देंगे कष्ट तुझे हम
हम केवल ऋणी हैं तेरे अनुग्रहीत हैं
हमारे कर्मों का नही कोई प्रायश्चित
अब कहना क्या रूदन ही अंतिम अवलम्बन।
छगन लाल गर्ग ।
प्रकृति तुम्हारा बहुत पाया
संभाला नही
सब कुछ सिखता रहा तेरी कोख
चलना रूकना उठना गिरना
हर करवट तेरे दो रूप
सघन भी विरल भी
प्रखर भी कोमल भी
ओर मे आशक्त रहा तेरे हर रूप
नही बांध सका क्षण बोध
देना चाहा हर चेष्टा हर झलक मे
मीचे रहा आँखे आत्मा की
ओर भौतिक आँखें नही आई काम
नही होता परख इनसे विराट
ओर शुद्र पर अटकी रही
भ्रमित माया ठगती रही अपने मोह पाश
हर बार तेरा स्थूल रूप
करता रहा आशक्त राग रंजित रस बना
ओर मैं झाड चुका निस्सार जाल
प्रकृति तेरा घना सबल यह रूप
नही पचा पाया तेरा दिया
अथाह शांत शून्य समाधिस्थ रूप
बस इतना समझा बडी देर बाद
सबकुछ बरसाया तूने इस धरा पर
सत असत दोनो प्रेम पूर्ण
हम अटके रहे केवल असत रस लोभ
स्थूल देह स्थूल असत शरीर मंथन रस
अब नही देंगे कष्ट तुझे हम
हम केवल ऋणी हैं तेरे अनुग्रहीत हैं
हमारे कर्मों का नही कोई प्रायश्चित
अब कहना क्या रूदन ही अंतिम अवलम्बन।
छगन लाल गर्ग ।