अब क्या खोना
बहुत बार लगता कि हर बार
अपने अल्प ज्ञान से
बहुत कुछ खो चुका
जिसका हकदार रहा मैं
ओर इसी विवश आत्मीय वजह
कम औकात के लोग
निकलते रहे आगे ओर मुझे
बताते रहे मेरी औकात
कि तुम नही हो सकते समय के संगी
अति पुराणपंथी हो
करते रहो चिंतन मनन अच्छे बुरे का
वक्त नही ठहरता तुम्हारे लिए
बढते वही जो वक्त को पहचान लेते
ओर उसी अनुरूप
बदलते करवट करे स्थापित नये संदर्भ
जीने के
जहां दबती रहे आत्मा
होती रहे इंसानियत घायल भी
ओर तोडती रहे दम अपना क्रूरता के हाथ
वही बढते ओर पाते सार परिणाम
इस दृष्टि मैंने गंवाया व्यर्थ
अमूल्य जीवन
पर आज उतरार्द्ध के इस तट आकर
सोचने लगा हूँ
बहुत कुछ संग्रहण कर्ता शायद अब
चिंतित होते होगे
कि जमा पूंजी अच्छे बुरे उपायों से जोडी
का होगा क्या
कही नाकाबिल ना हो संताने
गुमा ना दे सस्ते मे
आवारागर्दी का वातावरण
घेरे है उनको
आह कितने गले घोटकर पाया सब
कहते है संग आती नही
सबसे हारा हुआ इंसान बना आज
ओर ऐसे मे
जब महसूस करता स्वयं का संचय
कहां रही योग्यता संपत्ति संचय की मुझमे
अब हैं क्या कि खोऊं
बडा मायूस हूँ चिंतित भी
अब क्या खोना ।
छगन लाल गर्ग ।
बहुत बार लगता कि हर बार
अपने अल्प ज्ञान से
बहुत कुछ खो चुका
जिसका हकदार रहा मैं
ओर इसी विवश आत्मीय वजह
कम औकात के लोग
निकलते रहे आगे ओर मुझे
बताते रहे मेरी औकात
कि तुम नही हो सकते समय के संगी
अति पुराणपंथी हो
करते रहो चिंतन मनन अच्छे बुरे का
वक्त नही ठहरता तुम्हारे लिए
बढते वही जो वक्त को पहचान लेते
ओर उसी अनुरूप
बदलते करवट करे स्थापित नये संदर्भ
जीने के
जहां दबती रहे आत्मा
होती रहे इंसानियत घायल भी
ओर तोडती रहे दम अपना क्रूरता के हाथ
वही बढते ओर पाते सार परिणाम
इस दृष्टि मैंने गंवाया व्यर्थ
अमूल्य जीवन
पर आज उतरार्द्ध के इस तट आकर
सोचने लगा हूँ
बहुत कुछ संग्रहण कर्ता शायद अब
चिंतित होते होगे
कि जमा पूंजी अच्छे बुरे उपायों से जोडी
का होगा क्या
कही नाकाबिल ना हो संताने
गुमा ना दे सस्ते मे
आवारागर्दी का वातावरण
घेरे है उनको
आह कितने गले घोटकर पाया सब
कहते है संग आती नही
सबसे हारा हुआ इंसान बना आज
ओर ऐसे मे
जब महसूस करता स्वयं का संचय
कहां रही योग्यता संपत्ति संचय की मुझमे
अब हैं क्या कि खोऊं
बडा मायूस हूँ चिंतित भी
अब क्या खोना ।
छगन लाल गर्ग ।