मंडलेश्वर हो तुम साहित्य कार
बना रखे अखाडे
जिनमे अनुयायी करते जाते निर्वहन
ओर एक अभेद्धय इंतज़ाम
बडी कूटनीतिक चतुराई बनाती घेरा
तुम्हारी सुरक्षा का
ओर बेखटके पनपता यश पाता
आज तुम्हारा स्वयं से अज्ञेय व्यवसाय
एक जमात राजनीति की तरह
तुम्हारे इर्द गिर्द भी चमचों की
जिनका हो चुका एकाधिकार
हर प्रसार प्रचार की व्यवस्था पर
संयुक्त स्वर विभिन्न राग रागिनी मे
गाते तुम्हारे श्लाघामय गीत
सुसंस्कृत भाषा का वस्त्र पहने बन जाती
वही समीक्षा
वाह नमन करता तुम्हें महामंडलेश्वर
अब नही पनप सकते तुम्हारे रहते
सूर तुलसी या कि मीरा
निराला महादेवी प्रसाद की होने लगी
अब भ्रूण हत्या
धन्य तुम्हे तुम्हारी युग क्षमताओं की
पैनी साहित्य मर्मज्ञता निमित्त ।
छगन लाल गर्ग ।
बना रखे अखाडे
जिनमे अनुयायी करते जाते निर्वहन
ओर एक अभेद्धय इंतज़ाम
बडी कूटनीतिक चतुराई बनाती घेरा
तुम्हारी सुरक्षा का
ओर बेखटके पनपता यश पाता
आज तुम्हारा स्वयं से अज्ञेय व्यवसाय
एक जमात राजनीति की तरह
तुम्हारे इर्द गिर्द भी चमचों की
जिनका हो चुका एकाधिकार
हर प्रसार प्रचार की व्यवस्था पर
संयुक्त स्वर विभिन्न राग रागिनी मे
गाते तुम्हारे श्लाघामय गीत
सुसंस्कृत भाषा का वस्त्र पहने बन जाती
वही समीक्षा
वाह नमन करता तुम्हें महामंडलेश्वर
अब नही पनप सकते तुम्हारे रहते
सूर तुलसी या कि मीरा
निराला महादेवी प्रसाद की होने लगी
अब भ्रूण हत्या
धन्य तुम्हे तुम्हारी युग क्षमताओं की
पैनी साहित्य मर्मज्ञता निमित्त ।
छगन लाल गर्ग ।