Friday, June 17, 2016

तैयारी

करने दो तैयारी
अब नही रह सकता पीछे
बढाना चाहता कदम
विकास की राह निरंतर
अब आया अवसर कहने का
सबका साथ सबका विकास
कौन समझता इससे पहले
कि हो सकता विकास भी
बिना आम के
पहली बार शायद हिस्सेदारी मिली
आम व्यवस्था मे व्यक्ति को
विकास करने की
अब उठ चुका हूँ मैं विकास निमित्त
नही रह सकता पीछे
मुझे केवल इतना सा अवसर देदो
बताओ रास्ता ओर दो सामर्थ्य
कि बढ सकूँ विकास की राह
आज तक छिपाकर रखी मुझसे
अब आने दो बाहर मेरे उपयोगार्थ
छगन लाल गर्ग