Wednesday, June 15, 2016

आत्म संतोष

नही होता
आत्म संतोष जटिलता बीच
नया आकार देने में
व्यक्तित्व अपनी सामर्थ्य का
तोलता रहता हिसाब
तुलनात्मक क्षमता
ओर से पाता बेहतर
ओर भीतर की ऊर्जा का घनत्व
भरता हूँकार पात्रता की
नही जानता युग का सत्य
बेखबर रहती बनावट से नही कर पाया
अपनत्व का संसर्ग
ओर यही सभ्य पात्रता
अभाव बनी जीवन मे
आत्म संतोष
नही हुआ जटिल इतना कि
पहचान सकू स्व को
ओरों की तरह
सरल हैं यह जीवन
बहुत नमनीय द्रव्य की तरह
मौत सा जड जटिल
अहंकार शिला से मत ढको तन मन
कि तुम दिखते रहो
विशालकाय पर्वत
ओर असलियत मानव की
तौडती रहे दम
कि सजीव भी हो जाओ
निर्जीव बनकर
सूनेपन को छोडो तो
चेतन जीना भी हो
छगनलाल गर्ग