Monday, June 13, 2016

अच्छा किया

आप आ गये
अच्छा किया 
बहुत समय से मिलना हुआ 

फोन तो करता हूँ 
बिजी लाईन रहती हैं 
जीजी आई नहीं 
रक्षा बंधन की राखी 
डाक से आई थी
मिसेज ने इशारे से बुलाया 
फखत चाय दू
मैंने पाँच रूपये दिये
बिस्किट चाय दो
मेरे पहुँचते ही बोले
टाइम कम हैं 
सरकारी दौरे पर हूँ 
ऐक्सीयन के काम बढ़े हैं 
मैं झिझका
बड़े अफसर हैं 
ऐइअन सा व्यवहार 
अब कैसे कर सकते हैं 
आत्मीयता देना
बराबरी पर ला देता हैं 
अच्छा हुआ 
एक बड़े अफसर का आना हुआ 
वे जल्दी मे हैं 
चाय का मना करते हैं 
बाहर खड़ी 
सरकारी कार मे बेठ चुके हैं 
स्टार्ट करने से पहले बोले
घर सब शान्ति हैं 
मैं सिर हिलाते हाँ भरता हूँ 
जाते हुओ को कहता हूँ 
अच्छा हुआ 
आपके दर्शन पाया
वैसे पहली बार
एक ऐक्सीयन को देख रहा हूँ 
बात तो दुर
देखा तक नहीं था 
जीजाजी अकड से
गर्दन हिला हेयता से
मुझे देख मुस्करा देते हैं 
मैं खड़ा हूँ 
सरकारी कार चली गयी हैं 
सोचता हूँ 
पद ओर पैसा
रास्तों पर भारी हैं ।