कहां है अपनत्व
कि अनुभूति गहराये
निश्छलता लहर उमडती
हृदय भिगोये
तरसता है जीवन
आत्मीयता का ठौर पाने
रीता हृदय घिरता रहता
विषाद की वेदना
नही यह मोह केवल मतलबी
अंगीकृत किया जीता हूँ जिन्दगी तुझे
एक अटूट अविश्वास भरा
हमारा तुम्हारा नेह
दांव पेस आजमाते
निभाने होते है स्नेहिल नाते
बाहर और भीतर की समझ
विवेक बढाती जाती
अपनत्व की सच्चाई रहती
अधूरी अधूरी पर समझ भरी
कहीं कतरा पिरोया जाता
स्नेहिल झलक देते पावन शब्दों का
कि देते रहे शात्विकता
अपनत्व की
अपनी गरज की सीमा तक
फिर वही शुष्क रेतीला तन ओर मन
होते जाते दोहरी जिन्दगी के कायल
कहां है अपनत्व
उडेलते स्नेह के राग
और भी विभत्स कर्कश लगते
जब समर्पित आस्था भी
मतलब से रौदी जाती
बडा अजीब हूँ मै
मानव से अधिक
आज प्रज्ञा का धनी दिव्य
हुआ जाता हूँ
अपनत्व ने भी मेरा विवेक पाकर
अपने अर्थ बदले है।
छगन लाल गर्ग।
कि अनुभूति गहराये
निश्छलता लहर उमडती
हृदय भिगोये
तरसता है जीवन
आत्मीयता का ठौर पाने
रीता हृदय घिरता रहता
विषाद की वेदना
नही यह मोह केवल मतलबी
अंगीकृत किया जीता हूँ जिन्दगी तुझे
एक अटूट अविश्वास भरा
हमारा तुम्हारा नेह
दांव पेस आजमाते
निभाने होते है स्नेहिल नाते
बाहर और भीतर की समझ
विवेक बढाती जाती
अपनत्व की सच्चाई रहती
अधूरी अधूरी पर समझ भरी
कहीं कतरा पिरोया जाता
स्नेहिल झलक देते पावन शब्दों का
कि देते रहे शात्विकता
अपनत्व की
अपनी गरज की सीमा तक
फिर वही शुष्क रेतीला तन ओर मन
होते जाते दोहरी जिन्दगी के कायल
कहां है अपनत्व
उडेलते स्नेह के राग
और भी विभत्स कर्कश लगते
जब समर्पित आस्था भी
मतलब से रौदी जाती
बडा अजीब हूँ मै
मानव से अधिक
आज प्रज्ञा का धनी दिव्य
हुआ जाता हूँ
अपनत्व ने भी मेरा विवेक पाकर
अपने अर्थ बदले है।
छगन लाल गर्ग।