स्वप्न आने दो
अच्छा लगे भ्रम में वैभव जीये
होने दो यह ठीक से स्वतः
आखिर रस केवल तृष्णा देता
कहां यह तृप्ति का संसार
कि चाहत संतोष ले
नहीं होने दो बहुत कुछ
युगो का संचित अब भी
जब होने लगते हो नये
अधिक बदले से
बन जाते हो मायिक
नहीं पकड पाता मेरा स्व भी
फिर मुझे
बड़ी ऊँची कला के बाजीगर
रूको असीम नहीं हो कि चल सको
रोकेंगे किनारे
आगे घना गहरा दरिया जहां केवल
गुम हो जाना अज्ञात मे
हो बिल्कुल आबद्ध
झकडे समय से
दुकानदार की तरह करते हो
श्वासो का मोल
तुम्हारा स्वप्न नहीं सत्य
ठीक जागरण के उजाले सा
दोनों ही दशाऐ एक सी
यह भी तो स्वप्न रात सा
कहां संचित होता अनुभव
करो केवल इतना भर
देखो ऐसे कि महसूस हो
यह संसार देखने का अनुभव
बस यही पल
यही टूट जाता स्वप्न ओर संसार
तब नहीं भाता कोई
रात या दिन का स्वप्न ।
छगन लाल गर्ग ।
अच्छा लगे भ्रम में वैभव जीये
होने दो यह ठीक से स्वतः
आखिर रस केवल तृष्णा देता
कहां यह तृप्ति का संसार
कि चाहत संतोष ले
नहीं होने दो बहुत कुछ
युगो का संचित अब भी
जब होने लगते हो नये
अधिक बदले से
बन जाते हो मायिक
नहीं पकड पाता मेरा स्व भी
फिर मुझे
बड़ी ऊँची कला के बाजीगर
रूको असीम नहीं हो कि चल सको
रोकेंगे किनारे
आगे घना गहरा दरिया जहां केवल
गुम हो जाना अज्ञात मे
हो बिल्कुल आबद्ध
झकडे समय से
दुकानदार की तरह करते हो
श्वासो का मोल
तुम्हारा स्वप्न नहीं सत्य
ठीक जागरण के उजाले सा
दोनों ही दशाऐ एक सी
यह भी तो स्वप्न रात सा
कहां संचित होता अनुभव
करो केवल इतना भर
देखो ऐसे कि महसूस हो
यह संसार देखने का अनुभव
बस यही पल
यही टूट जाता स्वप्न ओर संसार
तब नहीं भाता कोई
रात या दिन का स्वप्न ।
छगन लाल गर्ग ।