Friday, June 3, 2016

ममत्व रस

ममत्व रस अदभूत माँ तेरा
विकल करूण त्याग घनेरा
भीगी नित नेह रागिनी घेरा
व्यथित आह अर्पित सवेरा
कहे जग सारा तुझे सुंदर जननी 
बहे अविरल स्त्रोत तनरस भरनी
रहे तत्पर त्याग स्व हित जननी
बहे नद नमित बन सागर भरनी
नमनीय नारी नभसम गहराई 
अतुल त्याग करूणा बन जाई
सर्वस्व अर्पण कातर दुखदाई
जीवन नहीं नयनो मे करूणाई।
बन कवच अडिग रिपु बाधा रहे
जब कठिन दुखद चक्रबात बहे
हिम्मत दृढ़ चेतन जज्बात सहे
पुत्र हित तन मन आहत रहे।
नमन माँ मेरा संपूर्ण अस्तित्व अर्पण हो
जगत ज्वाल तनिक भी तुझे ना स्पर्श हो
हर बालक पर माँ तेरा हर पल छाया हो
जिन्दगी की अमोलक माँ तुम दास्तां हो ।।
छगन लाल गर्ग।