निहारना अच्छा लगता
कच्ची बस्तियों के लोग
कच्चे घरों सी जिन्दगी जीते
सच्चाई भरी
निर्लिप्त हुए से काम रत अपने
नही हो पाते पुख्ता
हमारी तरह
समझ रह जाती बाकी
दुनिया दारी की
पक्की दीवारों का पुख्तापन
बड़ी उम्र तक नहीं आता समझ
अंतिम छोर पर
कौऐ सी चालाकी
नहीं आती पकड मे
कि हो सके
जर्जर कच्ची दीवारे
रूपान्तरित
हमारी तरह पक्की ऊँची उठती
गर्व कहती
अपनी विकास गाथा
कि हर सदस्य रखता
अपना कमरा सुविधा देता
जहाँ बुढो की दकियानुसी सोच
रूकती पक्की दीवारों
की कठोरता पाकर
यही तो है कारण
संस्कारों को शुद्ध परिवेश पहनाये
मिटाने लगे हैं मानवीय संवेदना
ओर निखरते क्षण
देते जाते एकागी सुखो का
नया जीवन
बासी जिन्दगी जीते
कच्ची बस्तियों के कच्चे
परंतु सच्चे प्रेम मे
विभोर सा
ढूँढता गुमा हुआ पाता हूँ
अस्तित्व मेरा
हैं यही इन्हीं से निर्मित ।
छगन लाल गर्ग।
कच्ची बस्तियों के लोग
कच्चे घरों सी जिन्दगी जीते
सच्चाई भरी
निर्लिप्त हुए से काम रत अपने
नही हो पाते पुख्ता
हमारी तरह
समझ रह जाती बाकी
दुनिया दारी की
पक्की दीवारों का पुख्तापन
बड़ी उम्र तक नहीं आता समझ
अंतिम छोर पर
कौऐ सी चालाकी
नहीं आती पकड मे
कि हो सके
जर्जर कच्ची दीवारे
रूपान्तरित
हमारी तरह पक्की ऊँची उठती
गर्व कहती
अपनी विकास गाथा
कि हर सदस्य रखता
अपना कमरा सुविधा देता
जहाँ बुढो की दकियानुसी सोच
रूकती पक्की दीवारों
की कठोरता पाकर
यही तो है कारण
संस्कारों को शुद्ध परिवेश पहनाये
मिटाने लगे हैं मानवीय संवेदना
ओर निखरते क्षण
देते जाते एकागी सुखो का
नया जीवन
बासी जिन्दगी जीते
कच्ची बस्तियों के कच्चे
परंतु सच्चे प्रेम मे
विभोर सा
ढूँढता गुमा हुआ पाता हूँ
अस्तित्व मेरा
हैं यही इन्हीं से निर्मित ।
छगन लाल गर्ग।