शायद कूटा गया
धोते वक्त
टूटे बटनो का कोट
आमंत्रित करता जाता
सामने की हवा
नहीं आता काम
हाथों का प्रयास
रोक सके
ठिठुरती हवा के धक्के
प्रवेश कर जाती
भीतर तक
ठीक उसी तरह
जैसे
अभावों की जिन्दगी
झकडी रहती
पैसों की तंगी लिए
आवश्यकताओ की लंबी सूची मे
सिलसिलाती धूप
नहीं करती प्रवेश
बंद गलियो मे
रूकती जाती
ऊँचे बहुमंजिले भवनों के पास
पैनी हवा याद दिलाती
टूटी खिड़की
ठिठुरन देती रात भर
उघडे मुह होता मुश्किल सोना
हर बार का बचाया
चढ जाता मंहगाई की भैट
सरकारी स्कूल मे
कहां हैं शिक्षक
बच्चों को भेजना पडा
प्राइवेट स्कूल
स्कूल यूनिफार्म का
नया पेटर्न
माँगने लगेगा बच्चों से
अतिरिक्त शुल्क
व्यवस्था करनी ही होगी
उसकी भी
निगाहे अटकती महसूस करता
बढता देखता हूँ
सड़क से थोडे अंतराल पर
कूडे करक्ट का जलता धुआँ
नथूने भर उठे
कडवे श्वास रोकते माहोल से
शायद स्वच्छ भारत अभियान
का यह बिम्ब
मूर्त होना चाहता
अभाव जीते गंदगी झेलते
श्वास लेने मे
संघर्ष करते आम लोगों की
बलिवेदी पर।
छगन लाल गर्ग।
धोते वक्त
टूटे बटनो का कोट
आमंत्रित करता जाता
सामने की हवा
नहीं आता काम
हाथों का प्रयास
रोक सके
ठिठुरती हवा के धक्के
प्रवेश कर जाती
भीतर तक
ठीक उसी तरह
जैसे
अभावों की जिन्दगी
झकडी रहती
पैसों की तंगी लिए
आवश्यकताओ की लंबी सूची मे
सिलसिलाती धूप
नहीं करती प्रवेश
बंद गलियो मे
रूकती जाती
ऊँचे बहुमंजिले भवनों के पास
पैनी हवा याद दिलाती
टूटी खिड़की
ठिठुरन देती रात भर
उघडे मुह होता मुश्किल सोना
हर बार का बचाया
चढ जाता मंहगाई की भैट
सरकारी स्कूल मे
कहां हैं शिक्षक
बच्चों को भेजना पडा
प्राइवेट स्कूल
स्कूल यूनिफार्म का
नया पेटर्न
माँगने लगेगा बच्चों से
अतिरिक्त शुल्क
व्यवस्था करनी ही होगी
उसकी भी
निगाहे अटकती महसूस करता
बढता देखता हूँ
सड़क से थोडे अंतराल पर
कूडे करक्ट का जलता धुआँ
नथूने भर उठे
कडवे श्वास रोकते माहोल से
शायद स्वच्छ भारत अभियान
का यह बिम्ब
मूर्त होना चाहता
अभाव जीते गंदगी झेलते
श्वास लेने मे
संघर्ष करते आम लोगों की
बलिवेदी पर।
छगन लाल गर्ग।