पेचिदा हुआ जाता
महत्वाकांक्षाओ का अन्तर्द्वन्द
रश्मियो के कतरे
मुस्कान लेते चिढाते
हुआ जाता हूँ कुंठित अकर्मण्य
नहीं मिलती इजाजत
मस्तिष्क मनन मंथन
औकात का बौनापन
तिरस्कृत करता जाता सत्य
प्रतिभा लेती जाती हैं सिसकिया
असत्य की प्रगाढ छाया तले
महत्वाकांक्षाओ की शात्विक तपन
ठिठुरती हिमशिला सी जमती हैं नित्य
नहीं लगता
आज के चिन्तक चकाचौंध खरीदते
बचा पायेगे भीतर की तपन
करते रहेगे हमे विवश
कि हो जीवन की अस्मिता धूमिल
ओर महत्वाकांक्षी जीये
खरीदे गुलाम सा जीवन
कठोर चट्टान का अवरोध
झेलता हैं विचारों का अन्तर्द्वन्द
पिसती जाती हैं उसके तले
आम व्यक्ति की महत्वाकांक्षाऐ
चट्टानो का अवरोध
विचारों के विस्फोट से
महत्वाकांक्षी ही
तोडेगा
सत्य का मंथन
प्रबल बहाव उठा तो हैं
रास्ते स्वयं उभरते दिखते हैं ।
छगन लाल गर्ग।
महत्वाकांक्षाओ का अन्तर्द्वन्द
रश्मियो के कतरे
मुस्कान लेते चिढाते
हुआ जाता हूँ कुंठित अकर्मण्य
नहीं मिलती इजाजत
मस्तिष्क मनन मंथन
औकात का बौनापन
तिरस्कृत करता जाता सत्य
प्रतिभा लेती जाती हैं सिसकिया
असत्य की प्रगाढ छाया तले
महत्वाकांक्षाओ की शात्विक तपन
ठिठुरती हिमशिला सी जमती हैं नित्य
नहीं लगता
आज के चिन्तक चकाचौंध खरीदते
बचा पायेगे भीतर की तपन
करते रहेगे हमे विवश
कि हो जीवन की अस्मिता धूमिल
ओर महत्वाकांक्षी जीये
खरीदे गुलाम सा जीवन
कठोर चट्टान का अवरोध
झेलता हैं विचारों का अन्तर्द्वन्द
पिसती जाती हैं उसके तले
आम व्यक्ति की महत्वाकांक्षाऐ
चट्टानो का अवरोध
विचारों के विस्फोट से
महत्वाकांक्षी ही
तोडेगा
सत्य का मंथन
प्रबल बहाव उठा तो हैं
रास्ते स्वयं उभरते दिखते हैं ।
छगन लाल गर्ग।