खोलता नही
संभावनाओ के कपाट
बंद रखे जीता हूँ
ठावस भरी जिन्दगी
निश्चय हुआ जाता नित
जिन्दगी का यथार्थ
तब्दीली की संभावनाएँ
भौथरा गयी हैं वक्त के हाथों
ओर कर्म बनता जाता
असफलताओ का आगार
कि संभाले नहीं संभलती
पराजय की कसक
मूल्य ओर मतलबपरस्ती का संघर्ष
झेलता थका हारा
तलाशता जाता मानव का असली चेहरा
खोज गहरी पाती जाती
शब्दों के छलावे
हैरान परेशान सा तोलता हूँ
जिन्दगी तेरी असलियत
कि पा जाऊ जाऊ फरेबो के अंधेरे मे
कहीं छिपी रोशनी की रश्मिओ को समेटे
बैठी हो अपनो का इन्तजार करते
तलाशता दुविधा जीता चेतन हूँ मैं
रूपको से
अभिनय का हुनर
छलावे उतरता पाता हूँ
शब्दों का चमत्कार
बहता आशक्ति प्रवाह लिए
रखे जाते हैं प्रवाहित नीर मे
आस्थाओ के दीप
कृत्रिम विद्युतिय रोशनी के
जलते जाते
बिना खुद को जलाये
खुद असल हुए बिना
होती जाती हैं भ्रान्ति
चेतन हूँ मैं
भीतरी दीप जलने का अहसास
पाता जीता हूँ जिन्दगी तुझे
छल अनुभव जीता हुआ
ठावस जीता हूँ जिन्दगी तुझे
चमक देते है शब्द
शब्दों का अर्थ जानता हूँ
बंद रखे जीता हूँ
संभावनाओ के कपाट।
संभावनाओ के कपाट
बंद रखे जीता हूँ
ठावस भरी जिन्दगी
निश्चय हुआ जाता नित
जिन्दगी का यथार्थ
तब्दीली की संभावनाएँ
भौथरा गयी हैं वक्त के हाथों
ओर कर्म बनता जाता
असफलताओ का आगार
कि संभाले नहीं संभलती
पराजय की कसक
मूल्य ओर मतलबपरस्ती का संघर्ष
झेलता थका हारा
तलाशता जाता मानव का असली चेहरा
खोज गहरी पाती जाती
शब्दों के छलावे
हैरान परेशान सा तोलता हूँ
जिन्दगी तेरी असलियत
कि पा जाऊ जाऊ फरेबो के अंधेरे मे
कहीं छिपी रोशनी की रश्मिओ को समेटे
बैठी हो अपनो का इन्तजार करते
तलाशता दुविधा जीता चेतन हूँ मैं
रूपको से
अभिनय का हुनर
छलावे उतरता पाता हूँ
शब्दों का चमत्कार
बहता आशक्ति प्रवाह लिए
रखे जाते हैं प्रवाहित नीर मे
आस्थाओ के दीप
कृत्रिम विद्युतिय रोशनी के
जलते जाते
बिना खुद को जलाये
खुद असल हुए बिना
होती जाती हैं भ्रान्ति
चेतन हूँ मैं
भीतरी दीप जलने का अहसास
पाता जीता हूँ जिन्दगी तुझे
छल अनुभव जीता हुआ
ठावस जीता हूँ जिन्दगी तुझे
चमक देते है शब्द
शब्दों का अर्थ जानता हूँ
बंद रखे जीता हूँ
संभावनाओ के कपाट।