हर तन्हाई
कसोटती जीगर
हटता जाता आवरण
असत्य भरा
निखरने लगता चित
पूर्ण पावन मर्म पाया अपनत्व
विवेक की तराजू
तुलता जाता संसर्ग का हर पल
जिसे अतीत जीया
खिलते रहे कामनाऔ के कुसुम
भावना भरे
हर क्षण का कतरा
देता रहा जीवन के अर्थ
शास्वत राग उभरता
कहता जाता
स्वयं की कमजोरियों का हिसाब
अधिक संताप देती
हर घडी जुदाई
अपनी क्षणिक उन्माद मे
गुजारी कारगुजारियों की कलुषता
भरभरा उठता हृदय
तन्हाई यों के विराने से
नजाकत के हर पल
दे जाते
विमलता भरी सीख
विरह का हर दर्द भरा
मांजने लगता
व्यक्ति त्व का भीतरी सत्य
यही कारण जीवन का
विरह बन जाता चेतना
जहां परिमल नेह
लेता रहता विस्तार
ओर यही से अंकुर पाता
निश्छल नेह
बनता प्रार्थना का राग
कहीं दूर
शायद अनंत से निर्मलता लिए
पुकार गूंजती
भीतरी संवेदना की
तब नहीं बसता मैं
हो जाता हूँ विलय
अचेतन शून्य में।
छगन लाल गर्ग।
कसोटती जीगर
हटता जाता आवरण
असत्य भरा
निखरने लगता चित
पूर्ण पावन मर्म पाया अपनत्व
विवेक की तराजू
तुलता जाता संसर्ग का हर पल
जिसे अतीत जीया
खिलते रहे कामनाऔ के कुसुम
भावना भरे
हर क्षण का कतरा
देता रहा जीवन के अर्थ
शास्वत राग उभरता
कहता जाता
स्वयं की कमजोरियों का हिसाब
अधिक संताप देती
हर घडी जुदाई
अपनी क्षणिक उन्माद मे
गुजारी कारगुजारियों की कलुषता
भरभरा उठता हृदय
तन्हाई यों के विराने से
नजाकत के हर पल
दे जाते
विमलता भरी सीख
विरह का हर दर्द भरा
मांजने लगता
व्यक्ति त्व का भीतरी सत्य
यही कारण जीवन का
विरह बन जाता चेतना
जहां परिमल नेह
लेता रहता विस्तार
ओर यही से अंकुर पाता
निश्छल नेह
बनता प्रार्थना का राग
कहीं दूर
शायद अनंत से निर्मलता लिए
पुकार गूंजती
भीतरी संवेदना की
तब नहीं बसता मैं
हो जाता हूँ विलय
अचेतन शून्य में।
छगन लाल गर्ग।