कहां जीता हूँ मैं
क्या यही जीना
अहसास इतना सा कि
चल रही श्वासे
पूरी तरह जीने लगा बेहोशी
नहीं पता क्या जीया
ओर क्यों
एक अनवरत देखा देखी
कौशल मिलता रहा
अपनो से भी परायो से भी
अनछुआ रहा
स्व स्फूरण नहीं पाया
जिन्दगी का रहस्यमय हर क्षण
नहीं आया समझ
शायद ओरो को भी
अधिक गहराते अर्थ
जब खोलना चाहता परत जीवन
नहीं मिलता अंतिम छोर
कि खत्म कर सकूं विचारों का धुँऑ
लगता
हर इंसान जन्म लेते ही
मरता रहता हर पल
ओर करिश्मा यह भी
नित परिवर्तित अस्तित्व को जानता भी
कितना अजान साबित करता
प्रकृति झुठलाने के प्रयास
कभी सुख का कभी दुख का अहसास
प्रवृत्ति नहीं अहंकार
जीवन का मूल कि हो जाता जीना
अन्यथा यह जीवन
मृगतृष्णा का घना भ्रमित जाल
नहीं आता पसंद किसी को
चलो जीते जा रहे
नित मरते यह अमूल्य जीवन
बिना अर्थ समझे
अंतिम अचेतन होने तक ।
छगन लाल गर्ग ।
क्या यही जीना
अहसास इतना सा कि
चल रही श्वासे
पूरी तरह जीने लगा बेहोशी
नहीं पता क्या जीया
ओर क्यों
एक अनवरत देखा देखी
कौशल मिलता रहा
अपनो से भी परायो से भी
अनछुआ रहा
स्व स्फूरण नहीं पाया
जिन्दगी का रहस्यमय हर क्षण
नहीं आया समझ
शायद ओरो को भी
अधिक गहराते अर्थ
जब खोलना चाहता परत जीवन
नहीं मिलता अंतिम छोर
कि खत्म कर सकूं विचारों का धुँऑ
लगता
हर इंसान जन्म लेते ही
मरता रहता हर पल
ओर करिश्मा यह भी
नित परिवर्तित अस्तित्व को जानता भी
कितना अजान साबित करता
प्रकृति झुठलाने के प्रयास
कभी सुख का कभी दुख का अहसास
प्रवृत्ति नहीं अहंकार
जीवन का मूल कि हो जाता जीना
अन्यथा यह जीवन
मृगतृष्णा का घना भ्रमित जाल
नहीं आता पसंद किसी को
चलो जीते जा रहे
नित मरते यह अमूल्य जीवन
बिना अर्थ समझे
अंतिम अचेतन होने तक ।
छगन लाल गर्ग ।