रास्ते संकरे होते
होते
मिटते कहां हैं
मिटती तो विशाल भीड़
जो चलना चाहती जीने के लिए
नित मौत से झुझती यह भीड़
ओर नित सरकती खिचकती तंग होती यह जिन्दगी
भीड़ खोती उभरती हिछकोले खाती जिन्दगी
पार पाना चाहती गंदले जीवन के यथार्थ से
कि तनिक हिलता सा विश्वास का छाया मिले
थोड़ा पा सहारा खिचकता पहुँच पाऊ
नये सवेरे की प्रभा तक
पर यह भीड़ अनजान अपरिचित अपने आप मे खोयी
दौडती हाफती सी बहती निरन्तर
हमसाथी संकरे रास्तो से बेपरवाह
मैं भी हूँ इसमें इसी का हिस्सा
कौन कहता जानता मेरे सिवाय
अंतिम राहगीर भीड़ का
कमजोर कदमों के आसरे का मोहताज
बढता तो हूँ शायद कहीं निशान रहे कदमों का।
छगन लाल गर्ग।
मिटते कहां हैं
मिटती तो विशाल भीड़
जो चलना चाहती जीने के लिए
नित मौत से झुझती यह भीड़
ओर नित सरकती खिचकती तंग होती यह जिन्दगी
भीड़ खोती उभरती हिछकोले खाती जिन्दगी
पार पाना चाहती गंदले जीवन के यथार्थ से
कि तनिक हिलता सा विश्वास का छाया मिले
थोड़ा पा सहारा खिचकता पहुँच पाऊ
नये सवेरे की प्रभा तक
पर यह भीड़ अनजान अपरिचित अपने आप मे खोयी
दौडती हाफती सी बहती निरन्तर
हमसाथी संकरे रास्तो से बेपरवाह
मैं भी हूँ इसमें इसी का हिस्सा
कौन कहता जानता मेरे सिवाय
अंतिम राहगीर भीड़ का
कमजोर कदमों के आसरे का मोहताज
बढता तो हूँ शायद कहीं निशान रहे कदमों का।
छगन लाल गर्ग।