Saturday, June 11, 2016

छुआ कहां तुमने

छुआ कहां तुमने
बिखरे बिखरे से
मेरे मन
अंश तुम्हारा धूमिल हुआ 
गहरे विषाद से
भाग भाग आसरा चाहो
ओरो का
बिखरना तुम्हारा
बेहोशी देता हैं 
गहरे तल को
जहाँ चेतना के दीये
जलते
कभी टिमटिमाते से लगते
देखते हो तुम 
थोड़ा दृष्टि भीतर तो करो
शायद विषाद रोशनी पाये
ओरो की आस
खरी उतरे कैसे मानू
बिखर बिखर मिटता जाता
बिम्ब तुम्हारा
घने दर्द को क्या 
छुआ कहां तुमने।
छगन लाल गर्ग।