यह तो होता ही रहेगा
हर नया कदम
अवतरण पाये बिना
दमन का शिकार
पूर्वाग्रह नहीं होते शिथिल
अपनी अहमियत के रहते
जिस पर टिका उनका
आडम्बर का महल
कि झूठी मान्यताओं का जाल
बनाते जाते तर्कों के पत्थर
जो फैके जाते हर निखरे कदम पर
कि सच्चाई चल न सके
अपने कदम
मांगती रहे सहारा
आडंबर की मान्यताओ से
मानव होने का दंभ
भरते रहे शास्त्री
ओर हर शात्विक सोच
झुठलायी जाय
निराधार पंरंपराओ से
नहीं मेरे अभिमन्यु
तुम नव चेतना के पहिये हो
तुम्हारा हर कदम
कीचड रौदता उठता रहे
समरसता की चेतना तक
यह दमन हर कदम तुम्हारे
ऊर्जा का स्त्रोत बन उभरे
ओर अंत पाये
समरस मानवता की मंजिल
उठो नवाचार
नव वर्ष नयी उषा का
पैगाम लाया
भीतर भर लो नवल प्रभात
नयी चेतना का संसार।
छगन लाल गर्ग।
हर नया कदम
अवतरण पाये बिना
दमन का शिकार
पूर्वाग्रह नहीं होते शिथिल
अपनी अहमियत के रहते
जिस पर टिका उनका
आडम्बर का महल
कि झूठी मान्यताओं का जाल
बनाते जाते तर्कों के पत्थर
जो फैके जाते हर निखरे कदम पर
कि सच्चाई चल न सके
अपने कदम
मांगती रहे सहारा
आडंबर की मान्यताओ से
मानव होने का दंभ
भरते रहे शास्त्री
ओर हर शात्विक सोच
झुठलायी जाय
निराधार पंरंपराओ से
नहीं मेरे अभिमन्यु
तुम नव चेतना के पहिये हो
तुम्हारा हर कदम
कीचड रौदता उठता रहे
समरसता की चेतना तक
यह दमन हर कदम तुम्हारे
ऊर्जा का स्त्रोत बन उभरे
ओर अंत पाये
समरस मानवता की मंजिल
उठो नवाचार
नव वर्ष नयी उषा का
पैगाम लाया
भीतर भर लो नवल प्रभात
नयी चेतना का संसार।
छगन लाल गर्ग।