Friday, June 10, 2016

सरकारी नोकरी

सरकारी नोकरी
एक दिवास्वप्न
हर युवा की धडकन का
उसकी योग्यता का मापदंड
जहां कसता निखारना होता
अपना व्यक्तित्व
एक अंतहीन प्रतिस्पर्धा
नोकरी मिलने तक
युवाओं का यौवन कुचलती
समय की हर करवट
प्रयासों की असफलता देती जाती
कुंठाऔ भरी जिन्दगी
कि असमय ही मरता रहता
तन भी ओर मन भी
गीता के श्लोक हो जाते सारहीन
ओर भटकाव हो जाता सारवान
कि उपेक्षा की आग
धधक ज्वाला बनती
जिसके तपन की लौ
घनी हो चुकी प्रबल
सरकारों का आश्वासन
केवल चुनावी घोषणा
बडा भटकाव हैं यह
युग का सच
यही से जन्म पाता
विषमता का बीज
असंख्य युवाओ का भविष्य
शिक्षा प्रणाली
ओर हमारे शिक्षा विद
अंधेरे की गर्त
धकलते जाते
अनचाहे भी ओर चाहे भी
बचाने को अपना अस्तित्व
कि काबिज रह सके
अपना वर्चस्व
और समृद्धता
वर्गवाद के अंत का बिगुल
युवाओं को बजाना होगा
हताशा जीवन नहीं
मृत्यु ही हैं।
छगन लाल गर्ग।