समर्पण होने दो
विलग रहा पर भरा नहीं
किनारो की सीमा मे बहा
लगातार
विश्रान्ति कहां पाया
जल हूँ मैं
बहाव चाहता हूँ
तुम ढाल देते हो मुझे
अपने निज मनचाहे आकार मैं
ओर मैं विवश लाचार सा
गढ लेता आकार अपना
जो तुम चाहो
मेरा होना न होना
मायने नहीं तुम्हारे
विकल उदभ्रान्त सा
मेरा यह जीवन
पर तुम नदी हो
मेरे कण कण समर्पण से
विशालता पाई हो
घनीभूत बन बही हो
मेरा अस्तित्व
केवल किनारे का हैं
वहीं उपयोग मेरा
जिसे हर कोई अपनी गरज आता
गन्दला कर जाता हैं
बहो तुम
अबाध निरंतर
विलय मेरा पाये
मैं तुम्हारा
सूक्ष्म अंश ही तो हूँ
हमारा आपसी मिलन
तुम्हारा नया रूपांतरण हैं
बहती रहो
जीवन के समतल मे
प्रवाह तुम्हारा मेरी गति हैं
परमानंद हैं
लक्ष्य हमारा सागर हैं
महाविलय उसी मे हैं
हम दोनों का एकाकार होना
परम प्राप्ति हैं
डरो नहीं
सागर समीप आया
महाविलय का अवसर हैं
तुम तुम हो
मैं मैं हूँ
अस्तित्व हैं
सागर विलय बाद भी
नदी हैं जल हैं
सागर विलय से विशाल
विस्तार पाया हैं
राग बीज हम दोनों के
मिटे कहां हैं ।
छगन लाल गर्ग।
विलग रहा पर भरा नहीं
किनारो की सीमा मे बहा
लगातार
विश्रान्ति कहां पाया
जल हूँ मैं
बहाव चाहता हूँ
तुम ढाल देते हो मुझे
अपने निज मनचाहे आकार मैं
ओर मैं विवश लाचार सा
गढ लेता आकार अपना
जो तुम चाहो
मेरा होना न होना
मायने नहीं तुम्हारे
विकल उदभ्रान्त सा
मेरा यह जीवन
पर तुम नदी हो
मेरे कण कण समर्पण से
विशालता पाई हो
घनीभूत बन बही हो
मेरा अस्तित्व
केवल किनारे का हैं
वहीं उपयोग मेरा
जिसे हर कोई अपनी गरज आता
गन्दला कर जाता हैं
बहो तुम
अबाध निरंतर
विलय मेरा पाये
मैं तुम्हारा
सूक्ष्म अंश ही तो हूँ
हमारा आपसी मिलन
तुम्हारा नया रूपांतरण हैं
बहती रहो
जीवन के समतल मे
प्रवाह तुम्हारा मेरी गति हैं
परमानंद हैं
लक्ष्य हमारा सागर हैं
महाविलय उसी मे हैं
हम दोनों का एकाकार होना
परम प्राप्ति हैं
डरो नहीं
सागर समीप आया
महाविलय का अवसर हैं
तुम तुम हो
मैं मैं हूँ
अस्तित्व हैं
सागर विलय बाद भी
नदी हैं जल हैं
सागर विलय से विशाल
विस्तार पाया हैं
राग बीज हम दोनों के
मिटे कहां हैं ।
छगन लाल गर्ग।