बहुत कहते हो
अनंत ऊँचाई लिए कथन
मुश्किल रहता
मेरे लिए शब्द ओर जुडे अर्थ को
आत्मसात करना
नही कर पाता केवल शब्द
चक्कर काटने लगते मस्तिष्क
नही देते कोई अर्थ
कि समझ पाऊँ
तुम्हारी ऊँचाई
अकथनीय उलझन पालने लगा
तुम्हारी ओर से
उतरो थोडा नीचे
आवाज बन सके धरातलीय
शायद शब्द तुम्हारे
दे सके अर्थ मनुष्य बन
अप्रचलित सत्य देते शब्द
यहां नही बिकेंगे
भावनाओ का सत्य
तुम्हारा आकाशीय
नही देता अर्थ जीवन
सामान्य बन कहो ना जीवंत
साफ सुथरा
मेरा तुम्हारा भाव रस घनत्व लिए
बहने लगे एक बार फिर
सुखा जीवन नद ।
छगन लाल गर्ग ।
अनंत ऊँचाई लिए कथन
मुश्किल रहता
मेरे लिए शब्द ओर जुडे अर्थ को
आत्मसात करना
नही कर पाता केवल शब्द
चक्कर काटने लगते मस्तिष्क
नही देते कोई अर्थ
कि समझ पाऊँ
तुम्हारी ऊँचाई
अकथनीय उलझन पालने लगा
तुम्हारी ओर से
उतरो थोडा नीचे
आवाज बन सके धरातलीय
शायद शब्द तुम्हारे
दे सके अर्थ मनुष्य बन
अप्रचलित सत्य देते शब्द
यहां नही बिकेंगे
भावनाओ का सत्य
तुम्हारा आकाशीय
नही देता अर्थ जीवन
सामान्य बन कहो ना जीवंत
साफ सुथरा
मेरा तुम्हारा भाव रस घनत्व लिए
बहने लगे एक बार फिर
सुखा जीवन नद ।
छगन लाल गर्ग ।