Thursday, May 5, 2016

शब्दों की मार

बड़ी दिक्कत झेलता
समझने में
सरल स्वभाव की मानसिकता के रहते
बुद्धूपन नहीं जाता
ओरों का नहीं
अपनों का उपेक्षित व्यवहार
ओर अप्रत्यक्ष शब्दों की मार
ओर वक्रोति कथन भी
समझ लेता अपनापन
यही कारण
कि जिन्दगी की दौड़ में
शालीनता लिए
व्यक्ति बन चुका सुविधा जीते
बुद्धिजीवियों की कतार का
अंतिम व्यक्ति
सामान्य ओर सरल लोग
चाहते मेरा अपनत्व
आपनो से ज्यादा
यही कारण कि मैं निरंतर
भूलता जाता बुद्धिजीवियों की
अमानवीय मतलबी हरकतें
ओर हो चुका
बहुत सामान्य बुद्धू जिन्दगी का धनी
अब अच्छा लगता
स्वच्छन्द ओर भार मुक्त जीवन
का सरल जीवन
जटिलता के दैत्य से मुक्त हुआ
ओर लगता है अब बन रहा
धीरे धीरे मानव सा ।
छगन लाल गर्ग ।