होली !
दिया क्या घोल ठंडाई , लगे उड़ने नशे में हैं !
लगे हैं बाह से तेरी , बड़ा तूफान थामें हैं !
जरा सा पेक पीते हैं , नशीली नैन प्याली से !
धमा धम ढोल बाजे है, खुशी होली निराली से!!
अहा लगती बड़ी प्यारी, लगें झूमें लता सजनी !
सुहानी रूप की रानी, सजी तुम चाँद सी रजनी !
मचलती प्यार में नाचो , रसीला फाग आया है!
न बोलो बोल कड़वे अब , सजा लो रंग भाया हैं!!
हमारे पास आ जाओ , गुलाबी गाल रंगीली !
जरा सा रंग भर दे हम , सुहानी भोर शर्मीली!
सभी पकवान खायेंगे , घरों में तस्तियाँ होगी!
पिता मेरे गले सासू , मिलेंगे मस्तियाँ होगी!!
रहेगी साथ मम्मी भी , चली दिल्ली रवाना हो!
बड़े अरमान लेके सब , हमारे साथ खाना हो !
भरी है बालटी भारी , लबालब रंग में सारी!
छिपा है चेहरा तेरा , छबीले रंग में प्यारी !!
हमें मत दोष फिर देना , पड़ोसन में न खो जाये !
हमे तो भ्रम रहेगा ही , बला तुम सी नशा लाये!
बड़ी प्रेमी निगाहों से , करे बांका इशारा वो !
तभी तो रंग में थोड़ा, नशे का साथ प्यारा वो !!
छगन लाल गर्ग विज्ञ!